Bihar

अमृत महोत्सव : राज्यपाल फागु चौहान ने साइकिल रैली को रवाना किया

Patna : पटना में आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल द्वारा राजभवन पटना में आज ‘‘साईकिल रैली’ आयोजित की गयी. बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने सशस्त्र सीमा बल पटना सीमान्त के 15 सदस्यीय साईकिल दल को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, कहा- मैनचेस्टर टेस्ट पैसे और IPL के कारण हुआ रद्द

35वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट पवन दीप सिंह के नेतृत्व में पटना सीमान्त बल की यह साईकिल रैली निकली. रैली मुजफ्फरपुर में सीमान्त तेजपुर, गुवाहाटी, और सिलीगुड़ी से आ रहे दलों के साथ समायोजित होगी.

और लगभग 1250 किमी लम्बी यात्रा के दौरान स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़े ऐतिहासिक स्थानों से गुजरते हुए दिल्ली तक जायेगी.

इसे भी पढ़ें: महज 78 CDPO के भरोसे राज्य में चल रही बच्चों के कुपोषण के खिलाफ लड़ाई की मुहिम, बढ़ता खतरा

सशस्त्र सीमा बल की साईकिल रैली में बल के सभी छह सीमान्तों एवं चार अन्य स्थापनाओं के प्रतिनिधियों का 15-15 सदस्यीय दल देश के अलग-अलग भागों से चलकर एक अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेगा. दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनके समाधि स्थल राजघाट में श्रद्धासुमन अर्पित करेगा.

साईकिल रैली फ्लैग ऑफ समारोह के मौके पर राज्यपाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. समारोह का हिस्सा बनने के लिए सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों को धन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ें :एक सप्ताह में विशेष परीक्षा की तिथि घोषित की जाएगी: परीक्षा नियंत्रक

Related Articles

Back to top button