
Jamshedpur : कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों के साथ मिलकर शहरवासियों के लिए जुबिली पार्क खुलवाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं. जुबिली पार्क खुलवाने के लिए उन्होंने शहरवासियों को “चलो जुबली पार्क, खोलो जुबली” पार्क का नारा दिया है.
इसे भी पढ़ें – बिहार : शराब पीने के लिए पति ने काट ली पत्नी की कानबाली, महिला थाने में की शिकायत
इस अवसर पर पूर्व सांसद ने कहा कि वे शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे जुबिली पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान वहां आने वाले सभी लोगों से मुलाकात करेंगे. उस दौरान सभी लोगों से इस संबंध में चर्चा करेंगे. इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील यूटीलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड से अनुरोध कर जुबिली पार्क खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं. जुबिली पार्क खुलवाने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है. पूर्व सांसद ने कहा कि जुबली पार्क शहर का दिल है. साथ ही शहर के लोग इससे भावनात्मक रूप से जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि पार्क को खुलवाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे.
इसे भी पढ़ें – Ranchi News : अल्ताफ हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने सिविल कोर्ट में किया आत्मसमर्पण




