
Sheikhpura : शेखपुरा सदर प्रखंड के कोसुम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बेलदरिया गांव में नीलू देवी को शराबी पति पिछले तीन वर्षों से प्रताड़ित कर रहा है. नीलू देवी ने बताया कि शराब पीने के लिए पति जमीन बेचने का दबाव बनाता है. मना करने पर बेरहमी से पिटाई करता है. शराबी पति द्वारा महिला की कान की बाली शराब पिने के लिए छीन ली गयी. जिसके बाद पत्नी ने थाने में पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है.
कान की बाली छिनने का विरोध करने पर पति ने महीला से मारपीट की है. जिससे महिला की हालत ठिक नहीं है. महिला का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :हाईकोर्ट ने गुमला की CJM की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी, कहा- जिम्मेदारियों से भाग रही हैं




