BiharJobsLead News

बिहार : इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को देश की प्रतिष्ठित कंपनियों में मिलेगी नौकरी, प्लेसमेंट के लिए आ रही हैं कंपनियां

Patna : बिहार के इंजीनियरिंग के छात्रों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए कॉलेज में हर उचित सुविधा उपलब्ध कराने पर काम किया जा रहा है. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अब देश के प्रतिष्ठित कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए बिहार आ रही है.

मंत्री सुमित कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विकास के जिस एजेंडे के प्रति सभी कृत संकल्पित हैं, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :बिहारः पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में होगा दारोगा का तबादला

यह अभियान मई 2022 तक चलेगा. जिसमें अन्य शाखाओं के छात्रों का चयन विभिन्न कंपनियों के द्वारा किया जायेगा. इस प्रकार यह संख्या काफी बढ़ने की संभावना है.

उदाहरण के रूप में पीसीए, आईबीएम विप्रो, एचसीएल आदि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पिछले सत्र 19-20 में कुल 400 छात्रों का कैंपस सिलेक्शन हुआ और 450 छात्रों का 20- 21 में अब तक हो चुका है.

सुमित सिंह ने कहा कि सभी क्षेत्रों में जिस तरह से विकास की गति को तीव्र किया गया है. उसी तरह से विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में भी अब कुछ परिवर्तन होने वाला है.

इसे भी पढ़ें :बिहार में कई ट्रेनों का बदला गया रूट, एक क्लिक में देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए पहले ही शुल्क कम कर दिए गए हैं. अब उनके प्लेसमेंट के लिए देश की प्रतिष्ठित बड़ी निजी कंपनी आ रही है.

देश की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के द्वारा अभियंत्रण महाविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए पूल केंपस प्लेसमेंट ड्राइव में अगस्त 2021 से आरंभ कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :Vinod Kumar Loses Bronze: टोक्यो पैरालंपिक में भारत को झटका, विनोद का कांस्य पदक रद्द

Related Articles

Back to top button