Crime NewsJharkhandRanchi

पुलिस ने साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ रही साइबर अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए साइबर की स्पेशल टीम का गठन किया गया है. साइबर सेल की स्पेशल टीम ने रविवार को देवघर से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम सिराज अंसारी है और वह देवघर का रहनेवाला है.

साल 2019 में साइबर अपराधी सिराज अंसारी ने बरियातू थाना क्षेत्र निवासी राकेश अग्रवाल को फोन कर ओटीपी मांग कर खाते से साठ हजार की ठगी कर ली थी.

इसे भी पढ़ें :बिहारः पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में होगा दारोगा का तबादला

इस मामले की तहकीकात कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. साइबर सेल की स्पेशल टीम ने देवघर के मार्गो मुंडा थाना के सहयोग से साइबर ठग को गिरफ्तार किया है.

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक नीतीश कुमार समेत पांच अधिकारी शामिल थे. सिटी एसपी सौरव ने बताया कि साइबर अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अपने तरीके से काम कर रही है और बड़े पैमाने पर लोगों को जागरूक करने की योजना बनायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें :बिहार में कई ट्रेनों का बदला गया रूट, एक क्लिक में देखें ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Related Articles

Back to top button