Bihar

ब्वायफ्रेंड को बंधक बनाकर लड़की ने दोस्तों के साथ की लूटपाट, गिरफ्तार

Patna:  पीरबहोर थाना क्षेत्र में ब्वायफ्रेंड को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है. इस घटना को अंजाम युवक की प्रेमिका ने अपने दोस्तों के मिलकर दिया. युवती दो वर्षों से पीड़ित के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी. घूमने के बहाने युवक को गंगा घाट पर ले गई. जहां पहले से मौजूद उसके साथियों ने युवक के साथ लूटपाट की. शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है. उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड ने बात करना किया बंद तो युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले आया लाइव, प्रेमिका से कहा- हमेशा खुश रहो

दानापुर निवासी सन्नी दीपक की दो वर्ष पहले पटना सिटी के रानीघाट निवासी युवती बॉबी से दोस्ती हुई. बाद में दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे. कुछ दिनों तक ऐसा ही चलता रहा. बाद में युवती की अन्य युवक से नजदीकी बढ़ी तो उसका साथ छोड़ दिया. दो दिन पूर्व युवती ने सन्नी दीपक को बहाने से गांधी मैदान बुलाया. एक रेस्तरां में दोनों ने खाना खाया. बाद में युवती पीड़ित को घुमाने के बहाने एनआइटी गंगा घाट पर ले गई. वहां पहले से युवती के चार-पांच साथी मौजूद थे.

 

सोने की चेन और मोबाइल भी लूटा

आरोप है कि युवती के इशारे पर उसके साथियों ने सन्नी को जबरन अपनी कार में बिठा लिया. बाद में कनपटी में पिस्टल सटाकर उन्होंने सन्नी दीपक से सोने की चेन, आईफोन का फोन लूटने के साथ ही उसके मोबाइल से जबरदस्ती ढाई लाख आरोपितों ने अपने खाते में स्थानांतरित करवा लिया . लूटपाट के बाद युवती और उसके साथी कार से सन्नी को उतार फरार हो गए.

पीरबहोर थानाध्यक्ष मो. सबीह उल हक ने बताया कि पुलिस ने रानीघाट से आरोपित बाबी को गिरफ्तार कर लिया. अन्य की तलाश की जा रही है. वहीं, जिस खाते में रुपये स्थानांतरित किए गए थे उसमें बचे डेढ़ लाख रुपये को फ्रीज करवा दिया गया है.

Related Articles

Back to top button