JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

रांची में जहां-तहां गाड़ी खड़ी की तो अब खैर नहीं, निगम व ट्रैफिक विभाग ने मिलाया हाथ

Ranchi: राजधानी रांची को जाम से मुक्त बनाने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है. इस काम में अब नगर निगम को ट्रैफिक विभाग का भी साथ मिल गया है. जिससे कि सिटी में रोड किनारे बेवजह गाड़ी खड़ा करना महंगा पड़ सकता है. चूंकि रांची नगर निगम अब गाड़ियों को उठाने से पहले अनाउंसमेंट कराएगा कि प्लीज अपनी गाड़ी नो पार्किंग से हटा लें नहीं तो विभाग उठाकर ले जाएगा. इसके बाद गाड़ी टो अवे कर बकरी बाजार ले जाया जाएगा. जहां फाइन भरने के बाद ही गाड़ी छोड़ा जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःTokyo पैरालंपिक में अवनि लेखरा ने गोल्ड पदक जीतकर रचा इतिहास, योगेश व देवेंद्र ने भी भारत की झोली में डाला पदक

टो अवे जोन प्राथमिकता में

शहर में नगर निगम ने शहर में 20 टो अवे जोन घोषित किया है. जिसमें रांची नगर निगम का नया भवन, अटल वेंडर मार्केट, रेडियम रोड, मेन रोड, रोस्पा टॉवर, कचहरी रोड में गोपाल कॉम्प्लेक्स, नागा बाबा खटाल, अलबर्ट एक्का चौक, जेवियर कॉलेज, आर्किड हॉस्पिटल, पैंटालून लालपुर, किशोरगंज चौक, हरमू चौक, सर्कुलर रोड, वीमेंस कॉलेज, कांटाटोली चौक, कोकर चौक व करमटोली चौक शामिल हैं. ऐसे में पहले इन जगहों पर से निगम गाड़ियों को उठाएगा. इसके बाद रोड किनारे नो पार्किंग में लगी गाड़ियों को टो अवे कर लिया जाएगा.

 

गाड़ी उठाने से पहले बनेगा वीडियो

गाड़ियों को उठाने से पहले उसकी वीडियो भी बनाने को कहा गया है. जिससे कि वाहन मालिक को यह जानकारी दी जा सके कि उन्होंने गलत जगह में पार्किंग की है. इसके अलावा फाइन की रसीद भी मालिक को दी जानी है. जिससे कि उनके पास भी रिकार्ड रहे कि उनका कितनी बार चालान काटा गया है. हालांकि ट्रैफिक पुलिस वाले इ-मशीन से ही चालान काट रहे हैं. इससे विभाग के पास भी पूरी जानकारी रहेगी.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड में 1645 आंगनबाड़ी केंदों के भवन निर्माण कार्य शुरू ही नहीं, सचिव ने जतायी चिंता

व्हील लॉक करने की भी तैयारी

अनाउंसमेंट का काम लगातार जारी रहेगा. जिससे कि लोगों को इस बात की जानकारी रहे कि कौन सा इलाका टो अवे और नो पार्किंग जोन है. वहीं बड़ा तालाब और अपर बाजार में कई इलाके भी टो अवे जोन घोषित कर दिया गया है. इस दौरान गाड़ियों के व्हील लॉक कर दिए जाएंगे. जिससे कि आप गाड़ी लेकर भी नहीं जा सकेंगे. ये व्यवस्था टू व्हीलर और फोर व्हीलर के लिए लागू रहेगी. चूंकि एक साथ ज्यादा गाड़ियों को उठाना भी दोनों विभागों के लिए संभव नहीं है.

Related Articles

Back to top button