JamshedpurJharkhand

बहरागोड़ा कॉलेज में वेबसाइट से होगा इंटर में एडमिशन, सारी जानकारी होगी उपलब्ध

Ghatshila :  बहरागोड़ा महाविद्यालय में इंटरमीडिएट के लिए वेबसाइट शुरू हो गयी है. मंगलवार की शाम 4:00 बजे जारी कर दिया गया.  वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य डॉ बीके बेहेरा ने क्लिक कर किया. इंटर की वेबसाइट Interbcb.in  के माध्यम से ही सभी कार्य करने का निर्णय बहरागोड़ा महाविद्यालय द्वारा लिया गया है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में अब सर्किल रेट पर लगेगा प्रॉपर्टी टैक्स, हर दो साल में बढ़ेगा

इस मौके पर डॉ बेहेरा ने कहा कि आज डिजिटल इंडिया का युग है. यूजी और पीजी में नामांकन का काम चांसलर पोर्टल के माध्यम से जारी है. सिर्फ इंटर का फॉर्म मैनुअल था. अब इंटर में नामांकन के लिए इच्छुक विद्यार्थी हमारे वेबपेज पर जाकर सभी जानकारियां प्राप्त कर पायेंगे. नामांकन का आवेदन,  चयन सूची, फीस, गतिविधियां, विषयों की जानकारी सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है. कोविड-19 में विद्यार्थियों को सभी प्रकार की सूचना घर बैठे एक क्लिक में मिल जायेंगीय विद्यार्थी ऑनलाइन फीस की भुगतान भी कर पायेंगे. जिनके पास साधन का अभाव है, वे बैंक चालान के माध्यम से अपनी फीस जमा करा पायेंगे. इस प्रकार से बहरागोड़ा महाविद्यालय मंगलवार से पूर्णतः ऑनलाइन हो गया. इस मौके पर प्रो. बीरबल हेम्ब्रम, प्रो टीके मंडल,  इंटर प्रभारी स्वपन कुमार कर, अचिंतो पाल, बीआर सोरेन, मामूनी पुष्टि, उत्तम सेनापति, सुमित साव, डीके सिंह आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button