Bihar

नाप-तौल में हेराफेरी करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Patna: नाप-तौल में हेराफेरी करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों के खिलाफ पटना में अभियान चलाया जाएगा. आतंरिक संसाधन की बैठक में प्रशासन ने ऐसे कई कड़े कदम उठाने को लेकर रणनीति तैयार की गई है.

सरकार द्वारा तय किए गए नियम को तोड़ने वाले पंपों से जुर्माने की वसूली की कार्रवाई की जाएगी. आमलोग भी पेट्रोल पंप की मनमानी से परेशान हों तो शिकायत कर कार्रवाई करा सकते हैं.

माप- तौल विभाग की तरफ से जो रिपोर्ट दी गई है उसके मुताबिक पटना में 182 पेट्रोल पंप हैं. इसके साथ ही 1118 पीडीएस की दुकानें तथा 309 पैक्स है.

इसे भी पढ़ेंःअफ़ग़ान पॉप सिंगर अर्याना सईद ने पाकिस्तान को लताड़ा, भारत को कहा शुक्रिया

डीएम पटना डॉ चंद्रशेखर सिंह ने पेट्रोल पंप को लेकर निर्देश दिया है कि सरकार के निर्धारित मानक का उल्लंघन करने वाले पेट्रोल पंपों को चिन्हित करें तथा जुर्माने की वसूली की पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजें.

इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि विभागीय इंस्पेक्टर का प्रखंडवार रोस्टर तैयार कर पीडीएस दुकानों का सत्यापन करें.

जिला सहकारिता पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पैक्स का तिथिवार सत्यापन करने के लिए प्रखंडवार रोस्टर तैयार करने तथा उल्लंघन करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंःयुवक का अपहरण कर भाग रहे तीन अपहर्ता तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button