HazaribaghJharkhand

युवक का अपहरण कर भाग रहे तीन अपहर्ता तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार

Hazaribag : हजारीबाग स्थित कटकमसांडी मुख्य सड़क पर हटकौना घाटी से पप्पू यादव नामक युवक का अपहरण कर भाग रहे अपराधियों को कटकमसांडी पुलिस ने तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. घटना सोमवार की है. अपहृत युवक पप्पू यादव पियूष यात्री वाहन का चालक है.

बताया गया कि वह पियूष नामक सवारी गाड़ी में सवारी लेकर रोज की भांति हजारीबाग की ओर जा रहा था. इस बीच दो बाइक पर सवार तीन अपराधी पहले से घात लगा कर हटकौना घाटी में बैठे थे. चालक जैसे ही घाटी पर सवारी गाड़ी लेकर पहुंचा, अपराधियों ने चालक पप्पू यादव को गाड़ी से उतार अपनी बाइक पर बैठा लिया और हजारीबाग की ओर भाग गये.

बाद में अपराधी उसे लेकर बहिमर चौक से डांड़ होते हुए इचाक के रास्ते बरही की ओर भाग गये. अपहरण की खबर मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी दल-बल के साथ पीछा कर तीन अपराधियों को बरही-बरकट्ठा रोड पर धर दबोचा और अपहृत युवक को कब्जे में ले लिया. उन्होंने बताया कि अपहर्ता पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

चालक के अपहरण के पीछे क्या वजह है, यह पूछताछ के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल पुलिस अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रही है.

इसे भी पढ़ें – ओलंपियन निक्की प्रधान ने रेलवे में OSD (Sports) का लिया पदभार

Related Articles

Back to top button