
New Delhi : राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के बचे हुए मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को जॉस बटलर के स्थान पर शामिल किया है. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने खुद को इस प्रतियोगिता से बाहर कर लिया है.
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ : भुरकुंडा, सौंदा डी सीसीएल के बंद क्वार्टर में मिला बच्ची का शव, हत्या की आशंका
अभी कैरेबियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं फिलिप्स
फिलिप्स इस समय कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में बारबेडोस रॉयल्स का हिस्सा हैं जिसकी शुरूआत अगले हफ्ते से वेस्टइंडीज में होने जा रही है. फिलिप्स 19 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच जाएंगे राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ जाएंगे.
इसे भी पढ़ें :भारत के दिग्गज फुटबॉलर का 82 की उम्र में निधन, रोम ओलिंपिक में लिया था हिस्सा
फिलिप्स ने 46 गेंदों पर ठोका है शतक
अपने देश के लिए 25 टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेलने वाले फिलिप्स सीपीएल के साथ-साथ इंग्लैंड के वाइटलिटी ब्लास्ट द हंड्रेड का भी हिस्सा हैं.पिछले साल नवंबर में फिलिप्स ने 46 गेंदों पर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में शतक जड़ा था कॉलिन मनरो को पीछे छोड़ते हुए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले कीवी खिलाड़ी बने थे. इसके अलावा टी20 में उनके नाम तीन शतक हैं. दो शतक उन्होंने ऑकलैंड की ओर से खेलते हुए एक शतक उन्होंने जमैका टलावाज के लिए भी लगाया है.
इसे भी पढ़ें :Afghanistan Crisis : काबुल एयरपोर्ट पर भीड़ बेकाबू, फायरिंग के बाद भगदड़ में 7 की मौत
टी20 में है 149.70 का स्ट्राइक रेट
टी20 अंतर्राष्ट्रीय में फिलिप्स के नाम 149.70 के स्ट्राइक रेट से 506 रन हैं. वह एक शीर्ष क्रम के खिलाड़ी हैं. बटलर के नाम वापस लेने के बाद राजस्थान रॉयल्स को अब इंग्लैंड के तीन शीर्ष खिलाड़ियों की कमी खलेगी. जोफ्ऱा आर्चर जहां कोहनी की चोट की वजह से बाहर हैं, तो बेन स्टोक्स ने भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अनिश्चितकाल के लिए खुद को दूर कर लिया है.
इस समय अंक तालिका में रॉयल्स पांचवें स्थान पर काबिज हैं, आईपीएल 2021 में वह दोबारा अपने सफर की शुरूआत पंजाब किंग्स के खिलाफ करेंगे.
इसे भी पढ़ें :Good News: 24 अगस्त से देवघर एम्स में OPD सेवा का शुभारंभ, सांसद निशिकांत ने PM का जताया आभार




