JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Ranchi: सैंकड़ों की संख्या में युवक सेना भर्ती ऑफिस के सामने कर रहे नारेबाजी, सड़क जाम

Ranchi: राजधानी रांची रेलवे ओवरब्रिज के पास सैंकड़ों की संख्या में युवक सेना भर्ती ऑफिस के सामने नारेबाजी कर रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में युवक के जमा होने की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप हो गई और सड़क जाम है. आज कई जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों रांची पहुंचे हैं और सड़क को जाम कर दिया है. पुलिस इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचकर सभी इनको को समझा कर शांत करा रही है और सड़क जाम हटा रही है.

 

अग्निवीरों के लिए सरकार ने एक सेवानिधि की घोषणा की है. इसमें पहले साल युवाओं को 30 हजार रुपये मासिक पे पर रखा जाएगा. EPF/PPF की सुविधा के साथ अग्निवीर पहले साल 4.76 लाख रुपये पाएंगे. चौथे साल तक वेतन 40 हजार रुपये यानी सालाना 6.92 लाख रुपये पाएंगे.

 

वार्षिक पैकेज के साथ कुछ भत्‍ते भी मिलेंगे जिसमें रिस्‍क एंड हार्डशिप, राशन, ड्रेस और ट्रैवल एलाउंस शामिल होंगे. सेवा के दौरान डिसेबल होने पर नॉन-सर्विस पीरियड का फुल पे और इंट्रेस्‍ट भी मिलेगा. ‘सेवा निधि’ को आयकर से छूट दी जाएगी. अग्निवीर ग्रेच्युटी और पेंशन संबंधी लाभों के हकदार नहीं होंगे. अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में उनकी अवधि के लिए 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button