Koderma: चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह स्टेशन पर बुधवार रात नोएडा के एक युवक की हत्या मामले का खुलासा चंदवारा पुलिस किया है. पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार, माईका अंचल इंस्पेक्टर सावन खाडिया, थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि मृतक रवि कुमार, पिता पुरण सिंह ग्रेटर नोएडा (उ प्र) चंदवारा निवासी रमेश यादव के मोटर पार्टस के दुकान व उनका हाईवा चलाने का काम करता था. इससे पूर्व रमेश यादव का व्यापार दिल्ली के नोएडा में था जहां उसकी दोस्ती रवि कुमार से हुई थी.
इसे भी पढ़ेंःGood News: 24 अगस्त से देवघर एम्स में OPD सेवा का शुभारंभ, सांसद निशिकांत ने PM का जताया आभार
नोएडा में वे दोनों एक साथ काम करते थे. रमेश यादव के बुलाने पर ही लगभग डेढ़ माह पूर्व उक्त युवक चंदवारा काम करने आया था. मृतक रवि कुमार का रमेश यादव के पास करीब एक लाख रूपया बकाया था. मृतक व रमेश यादव के बीच पैसे की मांग व लेनदेन को लेकर चार पांच दिन पूर्व विवाद एवं गाली गलौज हुआ था. पैसा लेनदेन के विवाद व गाली गलौज होने के कारण रमेश यादव ने अपने दुकान में इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले सुरेन्द्र यादव के साथ मिलकर रवि कुमार की हत्या योजना बनायी और पिपराडीह रेलवे स्टेशन के आउटर सिगनल के पटरी के पास लोहे के रड मारकर हत्या कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः12 सितंबर को होगी नीट, जानिये- झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन का विकल्प
चंदवारा पुलिस ने सुरेन्द्र यादव उम्र 34 पिता प्रसादी यादव, तिलैया बस्ती, थाना तिलैया, जिला कोडरमा व रमेश यादव उम्र 39 वर्ष पिता खुबलाल यादव सा थाना चंदवारा जिला कोडरमा पर चंदवारा थाना में हत्या का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इनके पास से आसमानी रंग का रियल मी कंपनी का मोबाइल, एक काला रंग का आइटेल कंपनी का मोबाइल, एक गोल्ड कलर का सैमसंग का मोबाइल, काला रंग का एक्सीएटर कंपनी का स्कूटी यूपी16 बीआर 0883 को जब्त किया है.