DhanbadJharkhand

रामगढ़ :  भुरकुंडा, सौंदा डी सीसीएल के बंद क्वार्टर में मिला बच्ची का शव,  हत्या की आशंका

Ramgarh :  सौंदा डी जयनगर में अंधविश्वास ने नाबालिग लड़की दीपा कुमारी उर्फ चंदा कुमारी पिता स्वर्गीय कामेश्वर राम की जान ले ली. सौंदा डी सीसीएल के बंद क्वार्टर में बच्ची का शव मिला है. हत्या की आशंका जतायी जा रही है.

लड़की के परिजन एवं स्थानीय लोगों के अनुसार दो दिन पहले दीपा कुमारी अपने दूसरे घर जाने के लिए निकली. उसके बाद उसका शव मिला. मामले के पीछे प्रेम-प्रसंग भी बताया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः चार लाख लेकर कागज पर ही कर लिया निर्माण, अब ग्रामीण श्रमदान से बना रहे सड़क  

लड़की वापस नहीं पहुंचीं तो परिजनों द्वारा भुरकुंडा थाना मे लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी. भुरकुंडा पुलिस ने हेमराज कुमार सहित उसके दोस्त चंद्रदेव पिता सुरेश, सोनू कुमार पिता बंधू,  ताहिर अली पिता अलाउद्दीन हिरासत में लिया.

थाना प्रभारी अखिलेश चौबे ने अपहरण कर हत्या का शक जताते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः पूर्वोत्तर की जिम्मेदारी के बहाने झारखंड की राजनीति से आउट किये जा रहे अजय कुमार!

Related Articles

Back to top button