
Mumbai : पिछले साल मार्च में कोरोना की वजह से लागू किये गये लॉकडाउन के बाद से ही मनोरंजन की दुनिया में उदासी छायी हुई है. देश भर के सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स साल भर दर्शकों की राह देखते रहे. बीच में कोरोना के मामले कम हुए तो कुछ राज्यों में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स खुले थे लेकिन दूसरी लहर की तेजी ने एक बार फिर इनपर ताले जड़ दिये थे.
इस दौर में कुछ फिल्में रीलीज हुई लेकिन उन्हें ओटीटी प्लेटफार्म पर रीलीज किया गया था. अब कोरोना के मामले कम होने पर फिर से मनोरंजन जगत में बहार आने की उम्मीद जग रही है.
इसे भी पढ़ें :जातीय जनगणना को लेकर आक्रामक हुए तेजस्वी यादव, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात
बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी वाली बड़े बजट की फिल्म बेलबॉटम 19 अगस्त को सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स में रीलीज होनेवाली है. अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का ट्रेलर जारी किया है.
फिल्म निर्माता वासु भगनानी की इस फिल्म से इंडस्ट्री और उससे जुड़े लाखों लोगों की निगाहें लगी हुई हैं. थियटरों में दर्शकों के आने से फिर से जिंदगी सामान्य सी लगने लगेगी और लाखों परिवारों को फिर से अपनी रोजी-रोटी मिलने लगेगी.
इसे भी पढ़ें :स्वतंत्रता दिवस: मोरहाबादी मैदान में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, मुख्य समारोह की होगी लाइव स्ट्रीमिंग
View this post on Instagram
View this post on Instagram




