Bihar

जातीय जनगणना को लेकर आक्रामक हुए तेजस्वी यादव, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही ये बात

Patna: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना को लेकर प्रेस वार्ता किया जिसमें पटना के सारे मीडिया हाउस को निमंत्रण दिया गया था. इस प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना की मांग पर जोर दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव जातीय जनगणना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बहुत ही आक्रामक दिखे. तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना के मामले में वो अपना कदम पीछे लेने वाले नहीं है.

इसे भी पढ़ें :स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना ट्रैफिक रूट तय, जानें- किन रास्तों से जाएं और किनसे नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर वो और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को पत्र पहले ही लिख चुके हैं. और इस मामले में नीतीश कुमार से भी मुलाकात की जा चुकी है जिस पर बिहार में सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टियों की सहमति भी बन गई लेकिन केंद्र सरकार इस पर आनाकानी कर रही है. पीएम मोदी से मुलाकात का समय मांगा है लेकिन इस मुद्दे पर पीएम के तरफ से मिलने का कोई समय नहीं दिया जा रहा. नीतीश कुमार भी पीएम मोदी से मिलने का समय मांग रहे हैं उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है.

जातीय जनगणना को लेकर तेजस्वी यादव मीडिया के समक्ष काफी आक्रमक तेवर में नजर आए. उन्होंने अपने द्वारा लिखे गए उस पत्र को भी दिखाया जो पत्र उनके द्वारा पीएम मोदी को भेजा गया है. तेजस्वी यादव ने कहा जातीय जनगणना अगर नहीं कराया गया तो हमारे देश में यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण फैसला होगा जिसके कारण पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के लोगों का विकास नहीं हो पाएगा .

जातीय जनगणना नहीं हुई तो पिछड़ी जाति और अति पिछड़ी जातियों की शैक्षणिक,सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक स्थिति का आकलन भी नहीं हो पाएगा. इस दौरान तेजस्वी यादव से जब जगदानंद सिंह को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा पार्टी में इसे लेकर कोई नाराजगी नहीं है. वहीं पत्रकारों को धमकी दिये जाने के मामले में तेज प्रताप के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली.

इसे भी पढ़ें :नये SOR से तैयार हो रहा रिवाइज इस्टीमेट, 25 फीसदी तक बढ़ रही लागत

Related Articles

Back to top button