BiharJobs

बिहार में बंपर बहाली, जेई सहित 9670 पदों के लिए निकली वैकेंसी

Patna: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग ने बंपर वैकेंसी निकाली है. ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए जूनियर इंजीनियर सहित अन्य पदों पर बहाली की तैयारी चल रही है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद बहाली से संबंधित फाइल आयोग को भेजी जाएगी. बता दें कि ग्रामीण कार्य विभाग में कुल 9670 पदों पर बहाली होनी है. नियमित बहाली पर सरकार को सालाना 300 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा.

 

इसे भी पढ़ें : अध्यक्ष पद की रेस से पीछे छूटे कुशवाहा के लिए जेडीयू ने संविधान में किया बदलाव, बने रह सकते हैं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

 

विभागीय अफसरों के अनुसार विभाग के अधीन 1070 सेक्शन है और हर सेक्शन में एक जूनियर इंजीनियर एक सर्वेयर जो आईटीआई पास होंगे, लोअर डिविजन क्लर्क और एक कार्यालय अनुसेवक की बहाली होगी. इसके लिए बिहार में 5350 कर्मियों की जरूरत होगी इन पदों पर मात्र 1070 पद ही सृजित है इसे देखते हुए विभाग ने 4280 पद सृजित करने का फैसला किया है.

Related Articles

Back to top button