JharkhandLead NewsRanchi

अब अपराधियों की खैर नहीं, झारखंड पुलिस ने बनाया स्पेशल सेल

Ranchi: झारखंड में अपराधियो का बढ़ा मनोबल पुलिस के लिए चुनौती का सबब बना हुआ है. इसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने संगठित अपराधियो पर नकेल कसने को लेकर एक स्पेशल सेल गठित किया है. यह सेल अपराधियों पर नजर रखने के साथ-साथ जिला पुलिस की मदद से उन पर कार्रवाई कर रहा है.

 

इसे भी पढ़ें : नीरज कुमार ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- ललन बाबू के इंजेक्शन से बचे रहे विपक्षी दलों के लोग

 

झारखंड में पुलिस आपराधिक गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. राजधानी रांची, धनबाद, रामगढ़ ,लातेहार ,चतरा समेत राज्य के दूसरे जिलों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोहों पर कार्रवाई का आदेश डीजीपी नीरज सिन्हा ने दिया है, इसके बाद इन पर लगाम कसने के लिए पुलिस मुख्यालय की निगरानी में स्पेशल सेल का गठन किया गया है. स्पेशल सेल का नेतृत्व एसपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार में 10 हजार से अधिक आपराधिक वारदात, 20 अगस्त से सड़कों पर उतरेगी भाजपाः दीपक प्रकाश

 

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि मुख्यालय स्तर से एक विशेष सेल का गठन किया गया है. यह सेल संगठित आपराधिक गिरोह पर नजर रख रहा है. गिरोह के सदस्यों को चिन्हित किया जा रहा है. मसलन जो गैंगेस्टर जेल में रहकर अपना गिरोह चला रहे हैं, उनके गुर्गे कब जेल से निकल रहे हैं, जेल से निकलने के बाद वे क्या कर रहे हैं, इनसभी गतिविधियों पर स्पेशल सेल नजर रख रहा है.

इसे भी पढ़ें : निर्भया फंडः बीते पांच साल में 50 फीसदी राशि भी खर्च नहीं कर पाया झारखंड

 

रांची, धनबाद, चतरा और लातेहार से एक दर्जन से अधिक बड़े अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है. इनमें कुख्यात अपराधी शाहरुख अंसारी  भी शामिल है. इनमें से चतरा से छह, रांची से आठ, धनबाद से पांच अपराधी पकड़े गए. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक ज्यादातर गिरफ्तारियां अमन साव गिरोह के सदस्यों की हुई. हालांकि पुलिस का कहना है कि कोई भी गिरोह हो जो कानून को अपने हाथों में लेगा उसे बख्शा नही जाएगा.

Related Articles

Back to top button