BiharLead NewsNEWS

नीरज कुमार ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- ललन बाबू के इंजेक्शन से बचे रहे विपक्षी दलों के लोग

Patna: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को बनाए जाने पर विपक्षी दलों ने तंज कसा. जिसके बाद अब जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्षी दलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों के लोग सावधान हो जाएं क्योंकि ललन बाबू का जो पॉलिटिकल और जुडिशियल इंजेक्शन होता है वह बहुत कारगर एंटीबायोटिक होता है. उसका कोई तोड़ नहीं होता.

इसे भी पढ़ेंःअध्यक्ष पद की रेस से पीछे छूटे कुशवाहा के लिए जेडीयू ने संविधान में किया बदलाव, बने रह सकते हैं संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष

इस दौरान नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए नीरज कुमार ने कहा कि ललन बाबू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से विपक्षी दलों में खलबली मच गई है. उनमें घबराहट है और होना भी चाहिए, क्योंकि 2005 में विधानसभा चुनाव और उसमें सरकार बनाने में ललन सिंह की अहम भूमिका रही है. इसलिए विपक्षी दलों को पता है कि ललन बाबू क्या है.

इसे भी पढ़ेंःफ्रेंडशिप डे के दिन दोस्त का कत्ल, घर से बुलाकर दोस्तों ने कर दी हत्या

नीरज कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राजनीतिक रूप से परिपक्व होना चाहिए. दूसरे दल के आंतरिक मामले में दखल देने से बचना चाहिए. उन्हें समझना चाहिए कि जदयू पारिवारिक लिमिटेड पार्टी नहीं है, यह लोकतांत्रिक मूल्यों वाली पार्टी है. नीरज कुमार ने नीतीश कुमार की कार्यशैली की तारीफ की उन्होंने कहा कि हर समाज के हर वर्ग का विकास हो रहा है कोई आहत नहीं. ललन बाबू ऐसे व्यक्तित्व हैं जिन्हें कोई प्यार करे या नफरत कोई इनकार नहीं कर सकता.

Related Articles

Back to top button