Education & Career

एनएसयूआइ ने रांची विश्वविद्यालय में की तालाबंदी, परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया

Ranchi : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में बीटेक इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के विभिन्न मामलों को लेकर रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी की गयी. वहीं परीक्षा नियंत्रक का घेराव करने के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपा. सत्र 2017- 21 के बीटेक के विद्यार्थियों को 7वें सेमेस्टर में कोरोना पैंडेमिक में प्रमोट किया गया. लेकिन चार महीने के बाद भी 7वें सेमेस्टर का रिजल्ट पब्लिश नहीं किया गया. जिससे सैकड़ों छात्र दूसरे कोर्स में एडमिशन लेने से वंचित हो गये.

7वें सेमेस्टर का परिणाम जल्द से जल्द जारी करने की मांग की. साथ ही 8वें सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की भी मांग की. इसके साथ ही प्रमोट किये गये सभी विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क वापस करने की भी मांग की गयी.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया

इससे पहले तालाबंदी की सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आशीष झा यूनिवर्सिटी पहुंचे. हंगामा होता देख और सभी की बातों को सुनने के बाद परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि 3 दिन के बाद 19 जुलाई को 7वें सेमेस्टर का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. एक सप्ताह के अंदर 8वें सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि की घोषणा भी कर दी जायेगी.

मौके पर इंदरजीत सिंह, प्रणव सिंह, राहुल महतो, अंकित, आदित्य, किसन, सूरज, विपुल व इंजीनियरिंग के छात्र मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :क्या हो अगर middle east में ख़त्म हो जाए पेट्रोलियम और भारत में पानी ?

Related Articles

Back to top button