Bihar

सीवान में लोगों की लगी रहती है लंबी कतार, लेकिन समय पर वैक्सीन देने कोई नहीं आता

Siwan : सीवान में इन दिनों कोरोना का टीका लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जहां आप देख सकते हैं कि सीवान जिले के दरौली प्रखंड में अहले सुबह 3:00 बजे से ही महिलाएं घर से निकल कर वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचती हैं. दोपहर के 2:00 बजे तक इन्हें वैक्सीन नहीं दी जाती है.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया

वैक्सीन नहीं मिलने का कारण डाटा ऑपरेटर का नहीं आना बताया जा रहा है. दरअसल वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद लोगों ने जब अपने मोबाइल से बीडीओ को कॉल लगाया तो उन्होंने भी फोन नहीं उठाया. ऐसे में यह तस्वीर सिर्फ आज की नहीं बल्कि आये की है.

आपको बता दें कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार का लक्ष्य 6 महीने में 6 करोड़ वैक्सीन लगाना है. लेकिन सरकारी बाबू की लापरवाही से वैक्सीन लेने में दिक्कतें हो रही हैं.

इसे भी पढ़ें :क्या हो अगर middle east में ख़त्म हो जाए पेट्रोलियम और भारत में पानी ?

Related Articles

Back to top button