JharkhandRanchi

पिठौरिया में जमीन कारोबारी के हौसले बुलंद, विवादित जमीन पर धारा 144 लगने के बावजूद काम जारी

Ranchi : रांची में जमीन के कारोबारी में विवाद आम बात हो गयी है. एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं. जमीन विवाद होने पर सीआरपीसी की धारा 144 लगायी जाती है. इससे खुद जमीन मालिक अपनी जमीन पर काम नहीं कर पाता.
ताजा मामला पिठौरिया थाना क्षेत्र के सोसो ग्राम का है. सोसो ग्राम में 97 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इस पक्ष में विशेसवर भगत और बकीला बानो शामिल हैं. इस विवादित जमीन पर एसडीओ कोर्ट ने धारा 144 लगा दिया है लेकिन 144 के बावजूद इस जमीन पर काम कराया जा रहा है. आपको बता दें कि इस विवादित जमीन को लेकर एसडीओ कोर्ट में 8 मार्च 2022 को सुनवाई होनी है लेकिन उसके पहले ही कारोबारी जमीन पर अपना काम कर रहे हैं.

पिठौरिया थानेदार ने बताया कि आज वे उस जमीन पर गये थे और चल रहे काम को बंद करा दिया है. पिठौरिया थानेदार रवि ने बताया कि कोर्ट के अगले आदेश के बाद ही उस जमीन पर कार्य किया जायेगा.

ये भी पढ़ें:PM Modi से मदद मांगने वाला Ukraine अब भारतीय छात्रों पर बरसा रहा लाठी-डंडे, हाथ तोड़ कर कहा- जाओ प्रधानमंत्री से कहो, देखें VIDEO

नहीं होती जमीन कारोबारियों पर कार्रवाई

स्पेशल ब्रांच और सीआइडी ने आपराधिक किस्म के जमीन कारोबारियों की एक सूची बनायी थी. सूची रांची पुलिस और पुलिस मुख्यालय को सौंपा गयी थी. सूची बनी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गयी.

इधर, हाल में फिर सभी इलाकों में जमीन कारोबारी सक्रिय हो गये हैं. बेखौफ होकर जमीन पर कब्जा के लिए मारपीट व दबंगई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:सीएम के पत्र का विदेश मंत्री ने दिया जवाब, बताया यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर है जारी

Related Articles

Back to top button