
Ranchi : राजधानी के बड़ा तालाब के अलावा अन्य जल स्रोतों पर अतिक्रमण को लेकर हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर कोर्ट ने अधिकारियों को फटकार लगायी. साथ ही कहा कि अगर अतिक्रमण नहीं हटाया तो क्या किया. कोर्ट ने पूछा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर अबतक क्या कदम उठाये गये हैं इसकी भी जानकारी उपलब्ध करायें. साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अगली सुनवाई में भी उपस्थित रहने को कहा गया है.
वर्चुअल सुनवाई में रांची डीसी, एसएसपी और नगर आयुक्त उपस्थित रहे. नगर आयुक्त ने कोर्ट को बताया कि मैनपावर की कमी के कारण अतिक्रमण हटाने का कार्य नहीं हो पाया.
इस पर कोर्ट ने कहा कि आदेश का पालन नहीं कर सकते, कोरोना की आड़ में बच रहे हैं. कोर्ट ने अधिकारियों को 3 हफ्ते में कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी, रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि
अतिक्रमण करनेवालों को नोटिस
अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने कोर्ट को बताया कि सरकार अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर है. साथ ही कहा कि जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उन्हें नोटिस भेजा गया है. कोर्ट ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि हर दो सप्ताह में अतिक्रमण करनेवालों पर कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराये.
इसे भी पढ़ेंःगोपालगंज में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुल गये स्कूल, कोरोना गाइडलाइंस का हो रहा पालन




