JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand : केरल से मुक्त हुए संथाल परगना के 32 श्रमिक और पांच बच्चे, श्रमिकों से जबरन लिया जा रहा था काम

झारखंड पहुंचने पर खिले सबके चेहरे, मुख्यमंत्री व मंत्री को दिया धन्यवाद

Ranchi: मुख्यमंत्री की पहल पर संथाल परगना के 32 श्रमिकों को केरल से मुक्त कराया गया. इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं. इन श्रमिकों से वहां जबरन काम लिया जा रहा था. अपने घर पहुंच कर सारे श्रमिकों के चेहरे खिल उठे. बच्चों ने भी सीएम धन्यवाद को धन्यवाद दिया.

“ केरल में बहुत तकलीफ में थे, अब अच्छा लग रहा है” : अनिता

दुमका की श्रमिक अनिता मरांडी खुश हैं. कहती हैं “ हम केरल में बहुत तकलीफ में थे. हमारा आधार कार्ड ले लिया गया था और हमें सताया जा रहा था. अब वहां से मुक्त होकर काफी अच्छा लग रहा है.

अब काम करने अपने राज्य से बाहर दुबारा कभी नहीं जायेंगे. हमारी गुहार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री चम्पई सोरेन ने सुनी”. अनिता जैसे दुमका के 32 श्रमिक और उनके पांच बच्चे खुश हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री चम्पई सोरेन की पहल पर इन्हें घुटन भरी जिंदगी से मुक्ति मिली है

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया

10 बजे धनबाद पहुंचेः

श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और फिया फाउंडेशन के संयुक्त पहल पर झारखंड के 32 श्रमिकों और उनके पांच बच्चों को केरल से मुक्त कराया लिया गया. सभी 15 जुलाई की सुबह 10 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे.

क्या है मामला ?

मुक्त हुए श्रमिक जून 2021 को दुमका से केरल गए थे. केरल पहुंचने पर उन्हें केरल के ईदुक्की (न्यू वुडलैंड्स) स्थित चाय बगान में काम करने के लिए भेजा गया. श्रमिकों को एक छोटे से रूम में रखा गया था.

इन श्रमिकों के मूल आधार कार्ड और एक हजार रुपये जिसमें उनका यात्रा खर्च शामिल था ले लिया गया. श्रमिकों को इलायची के बगान में काम करने के नाम पर केरल भेजा गया था पर उन्हें जबरन चाय बागान में काम करने को कहा गया.

श्रमिकों को प्रति दिन चार सौ रुपये देने की बात कही गयी. लेकिन दुरूह भौगोलिक स्थिति के कारण श्रमिक वहां काम करने को तैयार नहीं थे. बावजूद इसके उनसे जबरन काम कराया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें :क्या हो अगर middle east में ख़त्म हो जाए पेट्रोलियम और भारत में पानी ?

दो लाख दो, आधार कार्ड लोः

काम करने के दौरान ही श्रमिकों को पीरमेड बेथेल प्लांटेशन, इदुक्की में कंपनी की तरफ से स्थानांतरित किया गया. श्रमिकों को कहा गया कि यदि वे वापस जाना चाहते हैं तो वे यात्रा खर्च में हुए 2,20000 रूपये देकर अपना आधार कार्ड लेकर जा सकते हैं. इसके अलावा वहां के बस चालक ने भी किराया के रूप में प्रति व्यक्ति 6000 रूपये की मांग की.

आदेश के बाद श्रमिकों की वापसी हुई सुनिश्चितः

मामले की जानकारी होने पर मुख्यमंत्री और मंत्री चंपई सोरेन ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को श्रमिकों को मुक्त कराने का आदेश दिया. इसके बाद श्रम विभाग एवं फिया फाउंडेशन की तरफ से उन श्रमिकों की वापसी के लिए प्रयास शुरू किए गए. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रमिकों की स्थिति जानने का प्रयास किया.

उनके रहने की जगह का पता चलने के बाद तत्काल उनके लिए भोजन की व्यवस्था की गयी. मामले में दुमका उपायुक्त ने भी ईदुक्की के कलेक्टर से बात कर जिला स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किया.

दुमका जिला प्रशासन और राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की ओर से केरल में टीम गठित कर मामले को सुलझाया गया. झारखंड के ही ठेकेदार ने इन श्रमिकों को ठगने का काम किया. ठेकेदार द्वारा जब्त श्रमिकों के आधार कार्ड को पुलिस के सहयोग से वापस कराया गया है.

इसे भी पढ़ें :एनएसयूआइ ने रांची विश्वविद्यालय में की तालाबंदी, परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया

Related Articles

Back to top button