BiharLead News

सेहत में गड़बड़ी की वजह से वृंदावन में कथा नहीं कर पाएंगे पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय

Patna : बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय 16 जुलाई से वृंदावन में कथा नहीं कर पायेंगे. स्वास्थ्य व अन्य अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए कहा है कि बताया है कि अब यह आयोजन 25 से 31 जुलाई तक होगा. उन्होंने ट्वीट कर कथा के समय में बदलाव की जानकारी दी है.

पूर्व डीजीपी ने ट्वीट में बताया है थोड़ी स्वास्थ्य में गड़बड़ी और कतिपय अन्य अपरिहार्य कारणों से कर्याक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है. यह भी बताया है कि 25 जुलाई से 31 जुलाई तक रोज दिन के तीन बजे से लेकर छह बजे तक सुभारती टीवी पर कथा सुन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें :रेमडेसिविर मामले में सीआईडी को अपडेट जांच रिपोर्ट अदालत में देने का निर्देश

आपको बता दें कि 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय हाल ही में अपने नए अवतार को लेकर सुर्खियों में आए हैं वे कथा सुनाते हुए वे लोगों को कानून की धाराएं समझाते हैं. उन्होंने एएसपी, एसपी, एसएसपी, आईजी, आईजी और एडीजी के तौर पर बिहार के 26 जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं. सोशल मीडिया पर गुप्तेश्वर पांडेय चुलबुल पांडेय के तौर पर भी मशहूर हैं.

इसे भी पढ़ें :कभी कोरोना तो कभी बाढ़ के कारण लग रहा पंचायत चुनाव पर ग्रहण

Related Articles

Back to top button