JharkhandLead NewsRanchi

केंद्रीय सचिव 7 जुलाई से ग्रामीण विकास की योजनाओं का जानेंगे हाल

Ranchi : केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा झारखंड में चल रही ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा करेंगे. 7 और 8 जुलाई को वर्चुअल कांफ्रेंस से झारखंड के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे. मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बिरसा हरित ग्राम योजना, एनआरएलएम सहित अन्य ग्रामीण विकास की योजना का हाल लेंगे.

केंद्रीय सचिव की समीक्षा को देखते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिला से योजनाओं की वर्तमान स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है.

7 जुलाई से शुरू होनेवाली परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग में पंचायतों में 15वें वित आयोग अनुदान से चल रही योजनाओं पर भी बैठक करेंगे.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : लॉकडाउन में बढ़ी पेंशनधारियों की संख्या, एक माह में जुड़े 1104 लाभुक

कैबिनेट की बैठक 6 जुलाई को

झारखंड कैबिनेट की बैठक 6 जुलाई को होगी. बैठक शाम को चार बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी. इससे संबंधित सूचना मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने जारी कर दी है.

इसे भी पढ़ें :लालू ने महंगाई पर मोदी सरकार पर बोला हमला, अपराध पर सीएम नीतीश को भी घेरा

Related Articles

Back to top button