
Patna : राजद आज अपना 25वां सालगिरह मना रहा है. इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. साथ ही साथ अपने संबोधन में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.लंबे अरसे बाद लालू प्रसाद यादव आज अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में महंगाई इतनी बढ़ गई है कि लोगों को भोजन का संसाधन नहीं जुट रहा. महंगाई गरीबों की कमर तोड़ रही है लेकिन केंद्र सरकार को इसकी चिंता नहीं.
इसे भी पढ़ें :RJD के स्थापना दिवस के मौके पर छलका तेज प्रताप का दर्द कहा- लोग मुझे पीछे खींचते हैं
लालू प्रसाद यादव ने इस दौरान बेरोजगारी पर बीजेपी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल का भाव लगातार बढ़ रहा है.
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम कर्पूरी ठाकुर के सपनों को पूरा कर रहे हैं. हमारी आवाज दिल्ली तक पहुंच रही है.
लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के साथ साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा. लालू यादव ने कहा कि नीतीश सरकार में कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार की लापरवाही के कारण लोग परेशान नजर आए लोगों का सही से इलाज तक नहीं हो पाया.
इसे भी पढ़ें :BREAKING NEWS : फादर स्टेन स्वामी का मुंबई के अस्पताल में निधन
लालू प्रसाद यादव ने कहा बिहार का बहुत बुरा हाल है. जहां पर रोज 4 से 5 हत्याएं हो रही हैं, बेरोजगारी बिहार में चरम पर है. लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में मेरे खिलाफ अफवाह फैलायी जा रही है. उन्होंने कहा कि जंगलराज तो गरीबों का राज था, हमको बदनाम कर दिया गया. गरीबों की सत्ता बर्दाश्त नहीं हुई.
चरवाहा विद्यालय एक मैसेज था कि इस देश में बकरी चराने वाला भैंस चराने वाला गाय चराने वाला को पढ़ने का मौका मिले. विदेश में भी ऐसे स्कूल है. पशुपालन के लिए हम को बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया.
इसे भी पढ़ें :जानें दिनेश कार्तिक ने क्या सेक्सिस्ट कमेंट किया जो कहना पड़ा ‘दोबारा नहीं होगी गलती’




