JharkhandRanchi

Jharkhand News : लॉकडाउन में बढ़ी पेंशनधारियों की संख्या, एक माह में जुड़े 1104 लाभुक

Ranchi: इस वर्ष लॉकडाउन के दौरान रांची जिले में पेंशनधारियों की संख्या में इजाफा हुआ है. मई 2012 में पेंशनधारियों की संख्या 143280 से बढ़कर 154384 हो गयी. यानी, मई तक पेंशनधारियों की फेहरिस्त में 1104 नये जुड़ गये.

पिछले वर्ष 2020 के मार्च माह में पेंशनधारियों की संख्या 135271 थी. रांची जिले के तमाड़ प्रखंड में पेंशनधारियों की संख्या बढ़ी है. तमाड़ में 12259 नये पेंशनधारी जुड़े हैं. वहीं, नामकुम में सबसे कम 2330 नये पेंशनधारियों का नाम शामिल किया गया है. इधर, डीसी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया जा रहा है कि नये पेंशनधारियों को ज्यादा से ज्यादा चिन्हित कर उन्हें लाभ दिया जाये.

 

इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी पर हस्तक्षेप करें सीएम हेमंत सोरेनः अभिभावक संघ

Related Articles

Back to top button