BiharEducation & Career

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र ध्यान दें,  28 जून है आवेदन की अंतिम तारीख

Patna : बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट के 2021-23 सत्र में आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार यानी 28 जून तक रखी है. ऐसे में छात्र आज रात 11:59 बजे तक अधिकारिक वेबसाइट www.ofssbihar.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय सलाहकार परिषद का किया बहिष्कार

आपको बता दें कि इस साल कला, वाणिज्य व विज्ञान तीनों ही संकाय में काफी अधिक सीटें हैं. अगर कला संकाय की बात करें तो इंटर में कुल सीट 7 लाख 68 हजार 156 सीटें हैं. वहीं, अगर विज्ञान संकाय की बात करें तो उसमें 7 लाख दो हजार 576 सीटें हैं. उधर वाणिज्य संकाय में 2 लाख 29 हजार 748 सीटें हैं. ऐसे में कुल मिला कर बिहार के 3564 प्लस टू स्कूलों और कॉलेजों में 17 लाख 2 हजार सीटों पर 11वीं में एडमिशन होना है.

तो वहीं बिहार बोर्ड ने इस साल छात्रों को रजिस्ट्रेशन के समय कम से कम 10 और अधिक से अधिक 20 शिक्षण संस्थानों का चयन करने का विकल्प दिया है. ऐसे में विद्यालय या कॉलेज में एक विषय एक विकल्प माना जायेगा. एक मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी से एक ही रजिस्ट्रेशन किया गया है.

इसके अलावा आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने पहले ही इससे संबंधित प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया था. सीबीएसई, आइसीएसई के दसवीं बोर्ड रिजल्ट जारी करने के बाद बिहार बोर्ड उन्हें भी आवेदन करने का मौका देगा. उनके लिए बोर्ड द्वारा जुलाई में तिथि निकाली जायेगी.

इसे भी पढ़ें – लालू प्रसाद ने ट्वीट के जरिये मोदी-नीतीश को दी बधाई, ये है वजह

Related Articles

Back to top button