
Latehar : जीवन के साथ जीविका जरूरी, इस सोच को लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख बुधवार को लातेहार पहुंचे. परिसदन में लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम, मनिका के रामचंद्र सिंह, उपायुक्त अबु इमरान ने उनका स्वागत किया गया.
इसके पश्चात समाहरणालय सभागार में सांकेतिक रूप में आयोजित परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में शिरकत की एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है. तथा योजनाओं का धरातल पर उतार कर आमजनों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है.
इसे भी पढ़ें :अगर आपको भी है CBSE 12वीं के रिजल्ट का इंतज़ार, तो जानिए कैसे तैयार होगी आपके बच्चे की मार्कशीट…
उन्होंने कहा कि राज्य में पहली बार हमारी सरकार ने किसानों को एक माह पूर्व खरीफ फसल की बीज उपलब्ध करा दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना जैसे विकट परिस्थिति में गरीबों को राहत देने के लिए सरकार ने 15 लाख राशन कार्ड बनाने का कार्य किया.
उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर 44 हजार क्विंटल बीज उपलब्ध करवाया है तथा सरकार किसानों को सौ प्रतिशत अनुदान पर 45 हजार विक्ंटल बीज उपलब्ध करायेगी.
इसे भी पढ़ें : क्या गाय के बछड़े के सीरम से बनता है कोवैक्सीन? RTI के खुलासे के बाद सरकार ने दी ये सफाई!
उन्होंने बताया कि लातेहार जिले को लातेहार जिले को 850 क्विंटल धान एवं 2 सौ क्विंटल मक्का का बीज उपलब्ध कराया गया है.
कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने कोरोना संक्रमण से हुये लोगों के मौत पर दुख जाहिर की. उन्होंने ऐसे व्यक्तियों के परिवार को प्राथमिकता के साथ ऐसे परिवारों को सरकारी योजना का लाभ देने की बात कही.
इसे भी पढ़ें : ठकुरानी माइंस पर भाजपा कर रही गुमराह, सरकार को दे सबूतः झामुमो




