DhanbadJharkhand

धनबाद : झरिया के लिलोरी पथरा में भू-धंसान, घर में बना 10 फीट लंबा गोफ

Dhanbad : झरिया के लिलोरी पथरा में एक घर में हुई भू-धंसान 10 फीट लंबा गोफ बन गया. घटना सुरेंद्र पांडे के घर में हुई है. जिसे लेकर इलाके में दहशत का माहौल है. घर बंद होने के कारण बड़ा हादसा टल गया है.

इसे भी पढ़ें :बहन के पति को आत्महत्या के लिए किया मजबूर, 2 माह बाद चढ़े पुलिस हत्थे, अवैध संबंध बना था विवाद की वजह

बता दें कि लिलोरी पथरा में एक बड़ी आबादी भू-धंसान और अग्नि प्रभावित क्षेत्र में निवास करती है. लेकिन बीसीसीएल, जिला प्रशासन या जरेडा की लापरवाही के कारण बड़ी आबादी जान को जोखिम में डालकर अग्नि प्रभावित क्षेत्र झरिया के लिलोरी पथरा में रहने को विवश है. बता दें कि कुछ घरों में पुनर्वास को लेकर जरेडा के द्वारा सर्वे भी किया गया, लेकिन पुनर्वास नहीं किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल, जरेडा और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह : 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

Related Articles

Back to top button