BiharLead News

बिहार में चुनाव के नाम पर नौ दलों ने जुटाये 186 करोड़, खर्च महज 82 करोड़

Patna : विधानसभा चुनाव वैसे तो जनता के लिए अपना नेता, अपना मुख्‍यमंत्री चुनने के लिए होता है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के लिए ये एक पैसा कमाने वाला त्योहार बना जाता है. जहां पार्टियां टिकट देने के नाम पर उम्मीदवारों से लाखों और करोड़ो में पैसे एठती हैं. एक बार फिर से ऐसा ही मामला सामने आया है.

इसे भी पढ़ें : शौहर ने गर्भवती पत्नी को व्हाट्सएप से दिया तीन तलाक, पीड़िता पहुंची पुलिस के पास

दरअसल, भारत निर्वाचव आयेग को राज्य के 6 राष्ट्रीय दलों और 11 क्षेत्रीय दलों ने अपना चुनावी आय-व्यय का रिपोर्ट सौपा है. इस रिपोर्ट के अनुसार 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 9 प्रमुख राजनीतिक दलों ने करीब 186 करोड़ रुपये जमा किये और खर्च किये महज 82 करोड़. गुरुवार को विधानसभा चुनाव में भाग लेने वाले तमाम राजनीतिक दलों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव में हुए खर्च एवं जमा राशि की जानाकरी दी गयी. इस जानकारी के आधार पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है.

इसे भी पढ़ें :रांची सदर अस्पताल में सोमवार से गायनी ओपीडी शरू

इस रिपोर्ट में कुल 17 दलों में से 9 दलों का विश्लेषण किया गया. बाकि के 8 दलों के द्वारा जानकारी साझा नहीं की गई. जिन पार्टियों ने जानकारी नहीं दी है उनके नाम है: आरएलएसपी, एलजेपी, आरजेडी, सीपीआई, जेडीएस, जेएमएम, और एनपीइपी. विधानसभा चुनाव में कुल 6 राष्ट्रीय दलों और 11 क्षेत्रीय दलों ने भाग लिया था. जिन पार्टियों ने अपनी चुनावी खर्च और जमा पूंजी की जानकारी दी उनके नाम हैं: AIMIM, CPM, AIFB, NCP, SHIVSENA, CONGRESS, JDU, BJP और BSP.

इसे भी पढ़ें :  JTET : राज्य में सर्टिफिकेट की मान्यता ही बढ़ी, 101000 उम्मीदवारों को अब तक नहीं मिली नौकरी

Related Articles

Back to top button