BiharLead News

बिहार में कल से टीका एक्सप्रेस, 88 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य

Patna : बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद से सरकार अब वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है. ऐसे में सरकार ने राज्य के 38 शहरों में 121 टीका एक्सप्रेस चलाने का ऐलान कर दिया है. ये टीका एक्सप्रेस के माध्यम से कल यानि 3 जून से 1437 शहरी वार्ड के 88,38, 815 लोगों को वैक्सीन दी जायेगी.

आपको बता दें कि नीतीश सरकार कोरोना मुक्त बिहार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. बात चाहें RT-PCR VAN की हो या 121 टीका एक्सप्रेस चलाने की, सरकार नए-नए तरीके अपना कर लोगों के घर-घर जाकर टेस्ट और वैक्सीनेशन दोनों ही सुविधाएं उपलब्ध करा रही है. इसी क्रम में 121 टीका एक्सप्रेस चलाने जा रही है. इस अभियान का शुभारंभ जिला मुख्यालय से किया जाएगा और इस पर कमांड भी जिला मुख्यालय का ही होगा. ये टीका एक्सप्रेस 18 नगर निगम और 20 नगर परिषद के 1437 वार्डों को कवर करेगी.

इसे भी पढ़ें – नशे में धुत दो युवक आपस में करने लगे मारपीट, काफी मशक्कत के बाद दोनों को ले जाया गया थाना

सरकार ने इस अभियान के लिए कुल 121 गाड़ियां तैयार किया है. जिसमें से 81 गाड़ियां केयर इंडिया और 40 गाड़ियां यूनिसेफ की तरफ से सरकार को प्राप्त हुई है. मिली जानकारी के अनुसार एक गाड़ी के माध्यम से एक दिन में 200 लोगों का टीकाकरण होगा. फिलहाल 45 प्लस का टीकाकरण किया जायेगा.

आपको ये भी बता दें कि जिस तरह से लोग चुनाव के दौरान मतदान करने जाते हैं, ठीक वैसे ही लोग कोरोना का टीका लेने के लिए टीका एक्सप्रेस गाड़ियां तक आएंगे. इसको लेकर सरकार ने पहले ही माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है. टीकाकरण सत्र का आयोजन संबंधित मोहल्ला या वार्ड के ही किसी सामुदायिक भवन अथवा विद्यालय में किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – टीकाकरण को लेकर रांची जिले में किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार

जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने आज के बैठक में तमाम तैयारियों पर जानकारी ले ली है. साथ ही सभी जिलों के अफसर को आदेश भी दे दिया है. इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर समेत सभी जिलों के अफसर मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button