JharkhandRanchi

नशे में धुत दो युवक आपस में करने लगे मारपीट, काफी मशक्कत के बाद दोनों को ले जाया गया थाना

Ranchi : रांची के रतन टॉकीज चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब नशे में धुत दो युवक आपस में ही बीच सड़क पर भिड़ गये. दोनों में जम कर मारपीट हुई. मारपीट की वजह से कुछ देर के लिए बीच सड़क पर हंगामा मच गया. शराब के नशे में दो युवक किसी बात को लेकर आपस में ही उलझ गये. देखते ही देखते दोनों के बीच सड़क के बीचों-बीच जम कर मारपीट होने लगी.

इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो वे उनसे भी भिड़ गये. स्थानीय लोग के हटने के बाद दोनों के बीच जोरदार लड़ाई छिड़ गयी.

ट्रैफिक के जवानों ने जब दोनों युवकों को पकड़ कर सड़क के किनारे करना चाहा तो दोनों ने सड़क पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया. बड़ी मुश्किल से दोनों पर ट्रैफिक जवानों ने काबू पाया. थोड़ी देर बाद पीसीआर मौके पर पहुंचा और दोनों को पकड़ कर थाने ले जाया गया.

इसे भी पढ़ें – गायिका श्रेया घोषाल ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, जानिए क्या रखा है नाम

Related Articles

Back to top button