
Dhanbad: शहर के सदर थाना क्षेत्र के धैया के समीप दो दिन पहले गोबर फेंकने को लेकर हुई मारपीट में घायल 50 वर्षीय विमल यादव की बुधवार को मौत हो गई.
मौत की खबर पाकर स्थानीय लोग उग्र हो गए और धैया के समीप सड़क जाम कर दिया, जिसकी सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई.
वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर लिया है. पुलिस आरोपी युवक को भारी सुरक्षा बंदोबस्त में थाने ले गई है.
इसे भी पढ़ें :वैजयंती माला से प्रेम प्रसंग को ले राजकपूर की पत्नी कृष्णा घर छोड़ चली गयी थी होटल
मालूम हो कि दो दिन पूर्व विमल यादव नामक व्यक्ति को वहीं के एक युवक ने पीछे से कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिसके बाद विमल यादव गंभीर रूप से घायल हो गये.
परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां स्थिति बिगड़ने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई.
मौत की खबर सुनकर आसपास के लोग उग्र हो उठे और भारी संख्या में आरोपी के घर को घेर लिया. मामले की जानकारी होने पर सदर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया और आरोपी तथा घटना में प्रयुक्त टांगी को बरामद कर थाने ले गयी है.
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे रांची के पहले मेयर शिव जायसवाल, एक दिन पूर्व बेटे का हुआ था निधन




