
Lakhnow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वाधीनता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक सामाजिक जागरण व राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का बड़ा योगदान रहा. इस बीच मुख्यमंत्री ने इस दौरान बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कोरोना संक्रमण की वजह काल के गाल समाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया.
इसे भी पढ़ें :प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ AISF ने DC को दिया ज्ञापन, कहा, कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
आपको बता दें कि, कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देशभर में कई पत्रकार ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए और अपनी जान गंवा बैठे. इस बीच योगी आदित्यनाथ ने आज हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर ऐसे पत्रकारों के परिवार वालों के लिये बड़ी घोषणा की है.
इसे भी पढ़ें :पैसे लेकर नहीं की फ्लैट की रजिस्ट्री, अब मांगने पर दे रहे हत्या की धमकी
On the occasion of Hindi Journalism Day, Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath has announced Rs 10 lakh aid for kin of journalists who died due to COVID-19.
(File photo) pic.twitter.com/zNZA3OkuY6
— ANI UP (@ANINewsUP) May 30, 2021
अनाथ बच्चों के लिए शुरू की थी मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू
यही नहीं, इससे पहले कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों की देखरेख का जिम्मा उठाते हुए योगी सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरू करने का एलान किया है. इसके तहत सरकार ऐसे सभी बच्चों की देखभाल का जिम्मा उठाएगी. ऐसे बच्चों के वयस्क होने तक उनके अभिभावक को चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें :9 पंचायतों में हो रही थी बिजली की समस्या, विधायक मनीष जायसवाल ने की पहल




