
Hazaribagh : कटकमसांडी प्रखंड करीब 9 पंचायत एक सप्ताह बिजली की समस्या से जुझ रहे थे. जिसके बाद विधायक मनीष जायसवाल ने पहल करते हुए क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा को निर्देशित किया.
इसे भी पढ़ें :कोरोना के सर्वे में बड़ी संख्या में मिल रहे टीबी, शुगर और बीपी के मरीज
बताते चले कि बहिमर के समीप पांडेय महुआ जंगल में 33 हजार वोल्ट का तार बांस सहित अन्य पेड़ों से टकरा रहे थे, इस कारण बिजली की समस्या हो रही थी. जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जिसके बाद जेसीबी लगाकर करीब 4 घंटे निरंतर कार्य करने के पश्चात इस समस्या को हल करने का प्रसाय किया गया.
मौके पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता, विभाग कर्मी मुमताज आलम, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार यादव, अनुराग मित्तल सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : क्राइम कंट्रोल के लिए खंगाली जा रहे अपराधियों की कुंडली, लिस्ट बनाकर रखेंगे पैनी नजर




