Corona_UpdatesJharkhandSaraikela

स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देनेवाले डॉक्टर 2 दिनों से गायब हैं, मरीजों को परिजन दूसरे अस्पतालों में कर रहे शिफ्ट

♦डॉक्टर की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
Seraikela : खरसावां जिला के आदित्यपुर 2 स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल की प्रशासनिक जांच की मियाद पूरी हो चुकी है. सभी की निगाह प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है. उधर अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद के खिलाफ आरआइटी थाने में दर्ज मामलों के तहत कभी भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है. उनके खिलाफ 353 जैसी गैर जमानती धाराएं लगी हैं.

इसेभी पढ़ें – ई-पासः 982 स्थानों पर पुलिस ने की जांच
इधर शनिवार को एक बार फिर से गम्हरिया प्रखंड के सीआइ मनोज सिंह 111 सेव लाइफ अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों को एक नोटिस दिया. हालांकि इस नोटिस के संबंध में उन्होंने कुछ भी नहीं बताया. वहीं अस्पताल में इलाजरत मरीजों के परिजन अपने- अपने मरीजों को अन्यत्र ले जाते नजर आये. फिलवक्त अस्पताल में एक भी मरीज नहीं है. कयास ये लगाये जा रहे हैं, कि सोमवार को प्रशासन अस्पताल के मामले में कोई कड़ा एक्शन ले सकती है. हालांकि बीते दो दिनों से डॉक्टर ओपी आनंद कहीं नजर नहीं आ रहे. गुरुवार और शुक्रवार को जिले के उपायुक्त द्वारा गठित 8 सदस्यीय जांच टीम के समक्ष भी पेश नहीं हुए थे.
संभावना जतायी जा रही है, कि डॉ आनंद शहर छोड़ कर कहीं बाहर जा सकते हैं. गौरतलब है, कि बीते शनिवार को अस्पताल द्वारा मरीजों के परिजनों से सरकार द्वारा तय राशि से अधिक पैसे वसूले जाने कि शिकायत मिलने पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मौखिक निर्देश पर जिले के प्रभारी सिविल सर्जन तीन सदस्यीय जांच टीम के साथ 111 सेव लाइफ अस्पताल पहुंची थी. जहां अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टर ओपी आनंद द्वारा जांच टीम को सहयोग करने के बजाए जांच टीम के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किया गया था.

इसे भी पढ़ें – एडवोकेट बीरू रॉय का निधन, संजय सेठ सहित कई ने जताया शोक

Related Articles

Back to top button