JharkhandLead NewsRanchi

एडवोकेट बीरू रॉय का निधन, संजय सेठ सहित कई ने जताया शोक

Ranchi : दीवानी मामलों के जाने माने एडवोकेट वीरेंद्र नाथ रॉय का कोरोना के कारण निधन हो गया. 84 वर्षीय रॉय 21 मई की देर रात पोस्ट कोविड का शिकार हो गये. वे न्यायमूर्ति सत्येश्वर राय और डॉ जितेश चंद्र रॉय के भाई थे. रांची सिविल कोर्ट में अरसे तक सेवा देने वाले श्री रॉय के निधन पर रांची सांसद संजय सेठ सहित राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार और अन्य ने दुख व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़ें – ALERT : अगर दो-तीन सप्ताह तक एक ही मास्क पहनते हैं तो है ब्लैक फंगस का ज्यादा खतरा

बीरू बाबू के नाम से थे फेमस

वीरेंद्र नाथ रॉय बीरू बाबू के नाम से फेमस थे. उनकी पत्नी हिना रॉय 1970 के दशक में एक प्रसिद्ध नृत्य शिक्षिका थी. उनका एक एडवोकेट बेटा रोहित रॉय और बेटी अंशुला ऐकत अमेरिका में रहती हैं. बीरू बाबू कई महत्वपूर्ण संस्थाओं से जुड़े हुए और परोपकारी स्वभाव के लोगों में से थे. वे बालिका शिक्षा सदन स्कूल के अध्यक्ष, रांची जिला बार स्पोर्टस क्लब, बंगाली एसोसिएशन रांची, देशप्रिया क्लब के संरक्षक, रांची क्लब औऱ यूनियन क्लब तथा पुस्तकालय के मेंबर भी थे. शुरूआती दौर में उन्होंने एक शिक्षक के तौर पर कैरियर आरंभ किया था. इसके बाद कोलकाता में पत्रकारिता भी की थी. 1968 में बतौर वकील उन्होंने अपना सफर आगे शुरू किया था. उनके कई जूनियर जज भी बने.

इसे भी पढ़ें – तूफान ‘यास‘ की आशंका को लेकर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द

Related Articles

Back to top button