
Hazaribagh : हजारीबाग के निर्भीक एवं बेबाक पत्रकार त्रिपुरारी सिंह की मौत गुरुवार को कोरोना वायरस से हुई. वे बेबाक पत्रकारिता के वजह से जाने जाते थे. वे हजारीबाग में पोल खोल पत्रकार के रूप में जाने जाते थे.
इसे भी पढ़ेंः रेमडेसिविर की कालाबाजारी मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, रांची एसएसपी से रिपोर्ट तलब
एक चैनल के संस्थापक रहे त्रिपुरारी सिंह ने डिस्टिक बोर्ड चौक स्थित आरोग्य अस्पताल में अंतिम सांस ली.
एक सप्ताह पहले आरोग्यं अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती हुए थे. भर्ती होने के उपरांत दो-तीन दिनों तक व स्वास्थ्य नजर आए. जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गई. उन्हें करीब 4 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था और गुरुवार की अहले सुबह को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.




