Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह : सड़क हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, साथी गंभीर रूप से जख्मी

Giridih : बुधवार को गिरिडीह के बगोदर के अटका में हुए सड़क हादसे में एक सॉफ्टवेयर इंजिनियर की मौत हो गई. तो एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक विकास कुमार को रांची रेफर कर दिया गया है.

जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची. पुलिस ने सड़क हादसे का कारण बने सेट्रों कार को जब्त करने के साथ उसके चालक को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़ें:भारत को सहायता : कनाडा एक करोड़ डॉलर देगा, ब्लैकस्टोन प्रमुख ने 50 लाख डॉलर की सहायता दी

जानकारी के अनुसार अटका निवासी सॉफ्टवेयर इंजिनियर 29 वर्षीय तेजलाल अपने दोस्त विकास कुमार के साथ अटका में सड़क किनारे खड़ा था.

दोनों के समीप उनकी बाईक भी खड़ी थी. इसी दौरान बगोदर से बरकट्ठा जा रहे एक सेंट्रो कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. तेजलाल की मौत मौके पर हो गई. वहीं विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

इसे भी पढ़ें:रिम्स में बार-बार कट रही बिजली, ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से सैकड़ों कोविड मरीजों की जान सांसत में

Related Articles

Back to top button