
Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड के केरा गांव स्थित बाबू ईंट भट्ठा में कार्यरत मजदूर को दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी, घटना शुक्रवार देर शाम की है. गोली मारने के बाद दोनों अपराधी पैदल हथियार लहराते हुए भाग निकले. गोली लगने के बाद साथी मजदूरों ने आनन-फानन में बोयो को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ेःअलमारी और पलंग नहीं मिलने पर दूल्हा ने किया शादी से इंकार, मंडप से ही बैरंग लौटी बारात
घटना के संबंध में मजदूरों ने बताया कि देर शाम दो हथियारबंद अपराधी ईट भट्ठा में आए और हथियार का भय दिखाते हुए मजदूरों से मालिक का नंबर पूछा मजदूरों ने जब मालिक का नंबर नहीं बताया तो अपराधियों ने बोयो के सीने में गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. गोली मारने के बाद दोनों अपराधी घटनास्थल से हथियार लहराते हुए भाग गए मजदूरों के मुताबिक दोनों अपराधी हथियार लेकर पैदल ही ईट भट्ठा में आए थे.
घटना के बाद घायल मजदूर को चक्रधरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ेःवेबकास्टिंग सेंटर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मास्क, सामाजिक दूरी व सेनेटाइजर का उपयोग करने का निर्देश




