JharkhandNEWS

अलमारी और पलंग नहीं मिलने पर दूल्हा ने किया शादी से इंकार, मंडप से ही बैरंग लौटी बारात

Rahe/Ranchi: मां-बाप बड़े अरमान के साथ बेटी की ब्याह रचाने की तैयारी कर रखी थी. सहनाई बज रही थी. बारात भी आ गई. बारातियों के स्वागत में कोई कमी नहीं थी. गरीब परिवार में जितना तैयारी करना था,सब हो चुका था. शादी के लिये दूल्हा मंडप में बैठ गया. अचानक दूल्हे ने पलंग और आलमारी की मांग कर दी. बेटी के बाप ने तत्काल देने में अपनी असमर्थता जतायी, उसने एक माह का समय मांगा. दूल्हे ने पलंग और अलमारी के बिना शादी से इंकार कर दिया और चलते बना. बेटी की विदाई का अरमान मां बाप के लिए धरा का धरा रह गया.

इसे भी पढ़ेः पकड़ा गया हत्यारा दीपक, पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े और भी खुलासे का अंदेशा

मामला राहे प्रखंड के गोमदा हरिजन मुहल्ला का है. गुरुवार रात मुहल्ले के भादू हरिजन के घर सिल्ली से बारात आयी थी. सिल्ली का दूल्हा श्याम बिना पलंग, आलमारी का शादी करने से मना कर दिया और रात को ही बिना दुल्हन के घर वापस लौट गया.  पिता ने रोते हुये आपबीती बतायी.

इसे भी पढ़ेः चलता फिरता ज्ञानकोश थे डॉ गिरिधारी राम गौंझू

 

 

Related Articles

Back to top button