
Deoghar: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शनिवार को वेबकास्टिंग सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. साथ ही उपायुक्त ने कोविड नियमों के शत-प्रतिशत अनुपालन के साथ मास्क, सामाजिक दूरी व सेनेटाइजर का उपयोग करते रहने की बात कही. त्रि-स्तरीय सुरक्षा जांच के बाद लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था. इसके अलावे मॉक पॉल के बाद देवघर जिले के 13-मधुपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए शांतिपूर्ण रूप से मतदान 07 बजे शुरू हो गया है. मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के 245 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की सुविधा की गयी है.
इसे भी पढ़ेः लर्नर लाइसेंस व ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू करने की प्रक्रिया टली, डेट पार होने पर माना जायेगा वैध

समाहरणालय में वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया
वेबकास्टिंग के जरिए प्रशासन की भी सीधी नजर रहेगी. समाहरणालय में आधुनिक सुविधाओं से लैस वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां बड़ी स्क्रीन पर वेबकास्टिंग से जुड़ी टीमें बूथ की एक-एक गतिविधि पर नजर बनाये हैं. उपायुक्त ने मतदाताओं से मास्क के साथ मतदान करने का आग्रह किया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 13 मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मास्क के साथ शत-प्रतिशत अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया.
इसे भी पढ़ेः Corona Crisis: कस्तूरबा गांधी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय हुए बंद, टेस्ट के बाद घर भेजने का आदेश




