
Ranchi: पर्व आते ही नकली जीन्स और शर्ट बनाने वाली कंपनी सक्रिय हो जाती है. बड़े खेप में नकली जीन्स और शर्ट खपाने में जुट जाते हैं. लेकिन रांची पुलिस इस बार सतर्क है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम छापेमारी कर 350 नकली शर्ट और 300 से ज्यादा ब्रांडेड कंपनी का लोगो बरामद की गई है.
ब्रांडेड कंपनी का कॉपी राइट कर नकली शर्ट-जिंस व मशीनें जब्त
पुलिस ने कहा कि नकली शर्ट और जीन्स बनाने वाले फैक्ट्री शहर में पर्व के समय ज्यादा ही सक्रिय हो जाते हैं. लेकिन उनके मंसूबों को नहीं सफल होने देंगे. पुलिस की टीम ने हिंदपीढ़ी के लाह फैक्ट्री रोड स्थित फैक्ट्री में छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी का कॉपी राइट कर नकली शर्ट व जिंस के अलावा मशीन भी जब्त किया गया है.
स्पार्की कंपनी की नकली शर्ट व जिंस बनायी जा रही थी
बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में स्पार्की कंपनी की नकली शर्ट व जिंस बनायी जा रही थी. यह कालाबजारी शहर के अप्पर बाजार स्थित नेहा इंटरप्राइजेज में चल रही थी. इस कंपनी के मालिक का नाम अरूण धानुका है. सस्ते कीमतों में बाजार में धड़ल्ले से नकली जीन्स और शर्ट बेची जा रही थी. इसकी जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने हिंदपीढ़ी थाने में लिखित प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई.
नकली जीन्स और शर्ट बनाने वाली कंपनी के खिलाफ होगी कार्रवाई
हिंदपीढ़ी थानेदार ज्ञान रंजन ने कहा कि आगे भी नकली जीन्स और शर्ट बनाने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. पुलिस ने इस दौरान शर्ट व जिंस के अलावा फैक्ट्री से मशीन भी जब्त कर ली है. पुलिस आरोपी अरूण धानूका के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट हुई है.
इसे भी पढ़ेःमालिक का नंबर नहीं दिया तो अपराधियों ने मजदूर को मार दी गोली




