Corona_UpdatesJharkhandKoderma

कोरोना को लेकर पेट्रो जलप्रपात में सैलानियों के प्रवेश पर रोक

Koderma : जिला के सतगावां प्रखंड में स्थित प्रसिद्ध पेट्रो जलप्रपात में कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

बीडीओ ने इस संबंध में आदेश निर्गत किया है. इसमें कहा गया है कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रसार तेजी से हो रहा है.

जिसकी रोकथाम हेतु कठोर कदम उठाया जाना आवश्यक है. राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में कोविड-19 की मार्गदर्शिका का सख्ती से अनुपालन कराया जाना आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें – Jharkhand के कोरोना संक्रमितों में UK स्ट्रेन व डबल म्यूटेंट वायरस भी

वर्तमान में जहां भीड़ इकट्ठा हो रही है, वहां सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं हो रहा है. सभी परिस्थितियों में वैसे भीड़भाड़ वाले स्थल को बंद किया जाना आवश्यक है.

प्रखंड विकास पदाधिकारी वैद्यनाथ उरांव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कोविड-19 दूसरे लहर के प्रकोप से बचने हेतु एहतियात के तौर पर पेट्रो जलप्रपात पर दिनांक 13 अप्रैल 2021 से अगले आदेश तक सभी सैलानियों के लिए प्रवेश पर रोक लगाई लगाया जाता है.

उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें – आने वाले पांच दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना, 30 से 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

Related Articles

Back to top button