Corona_UpdatesJharkhandRanchiTOP SLIDER

होम कलेक्शन के लिए हेल्पलाइन नंबर पर ‘नो रिस्पांस’

  • जिला प्रशासन ने कोविड टेस्ट के लिए सैंपल कलेक्शन को जारी किया नंबर
  • 6 प्राइवेट लैब को सिटी में टेस्ट करने की मिली है परमिशन

Ranchi: राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिटी के प्राइवेट टेस्टिंग लैब्स को होम कलेक्शन करने की परमिशन दी है. इसे लेकर जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है ताकि लोगों को अपना टेस्ट कराने के लिए ज्यादा परेशानी न झेलनी पड़े.

लेकिन हेल्पलाइन नंबर किसी काम के नहीं है. किसी भी नंबर पर डायल करने के बाद कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा है. इससे समझा जा सकता है कि जिला प्रशासन भी व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर आईवॉश करने में लगा है.

इसे भी पढ़ें –कोरोना से चार दिन में 48 की मौत, RIMS ट्रॉमा सेंटर के मॉर्च्यूरी में पड़े हैं दर्जन भर शव

लैब और नंबर का स्टेटस

पाथकाइंड लैब्स7827949732स्वीच ऑफ
मैट्रिक्स लैब 9297970101,7360077700 स्वीच ऑफ
एस शरण 9507700001,9297923001 नो रिस्पांस
माइक्रोप्रैक्सिस 8002123567, 8409761221नो रिस्पांस
डॉ लाल पैथलैब 01139885050 नो रिस्पांस
एसआरएल डायग्नोस्टिक 0651-2244113 नो रिस्पांस

इसे भी पढ़ें – Jharkhand के कोरोना संक्रमितों में UK स्ट्रेन व डबल म्यूटेंट वायरस भी

Related Articles

Back to top button