Corona_UpdatesJharkhandRanchi

Jharkhand के कोरोना संक्रमितों में UK स्ट्रेन व डबल म्यूटेंट वायरस भी

भुवनेश्वर लैब की जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Ranchi: झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक है. दूसरी लहर के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों में UK स्ट्रेन व डबल म्यूटेंट वायरस भी पाये गये हैं. इससे झारखंड सेहत विभाग की परेशानी बढ़ गई है.

कुछ दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 150 सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे थे. जिसकी रिपोर्ट आ गई है. जानकारी के अनुसार ।50 नमूनों में से 3 प्रतिशत नमूने में घातक संक्रमण दिखा है. 9 सैंपल में UK का स्ट्रेन मिला है, जबकि 4 सैंपल में डबल म्यूटेंट वायरस की मौजूदगी पायी गयी है.

इस रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. जानकारी के मुताबिक देश में इस नये वेरियंट के करीब 800 मामले सामने आए हैं. राज्य सरकार ने सभी आरटी-पीसीआर लैब प्रभारियों को निर्देश दिया था कि वे कम से कम 5 प्रतिशत सैंपल स्ट्रेन की जांच के लिए बाहर भेजें.

Related Articles

Back to top button