DhanbadJharkhand

सेल के चासनाला कोलियरी में ट्रांसपोर्टिंग ठप, मजदूर काम से हटाए जाने का कर रहे हैं विरोध

Dhanbad : सेल के चासनाला कोलियरी में कार्यरत ठेका मजदूरों को बिना सूचित किए हुए काम से हटाने और बकाया वेतन का भुगतान नहीं करने से मजदूरों में सेल प्रबंधन के खिलाफ काफी आक्रोश है. सोमवार को ठेके मजदूरों ने चासनाला मजदूर चौक पर ट्रांसपोर्टिंग ठप कर सेल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

ठेका मजदूरों कहना है कि सेल प्रबंधन ने बिना बताये ही 24 मजदूरों को काम से हटा दिया है,. वेतन नहीं मिलने के कारण घर का चूल्हा बन्द हो गया है.

हम कई वर्षों से सेल में ठेका मजदूरी का काम करते आ रहे हैं. अगर जल्दी प्रबंधन वेतन भुगतान या पुनः काम पर वापस नहीं रखती है तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :दुमका में सिर्फ 4 वेंटिलेटरों के भरोसे है स्वास्थ्य व्यवस्था, जिले में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

Related Articles

Back to top button