JharkhandLead NewsRanchi

नाम माड्यूलर टॉयलेट, फैसिलिटी जेनरल वाली भी नहीं

  • 1.11 करोड़ का टॉयलेट, मेंटेनेंस जीरो
  • कहीं लाइट नहीं तो कहीं पानी नहीं
  • वीआइपी इलाके में भी हाल खस्ता

Ranchi: राजधानी को स्मार्ट बनाने के लिए नगर निगम ने पहल करते हुए मॉड्यूलर टॉयलेट तो बना दिया ताकि शहर में लोग नैचुरल कॉल आने पर खुले में न जाएं, लेकिन बस नाम के लिए मॉड्यूलर बने हुए इन टॉयलेट्स में फैसिलिटी तो जेनरल वाली भी नहीं मिल रही है.

वहीं मेंटेनेंस के नाम पर केवल आइवॉश करके एजेंसी अपनी जेब भरने में लगी है. ऐसे में टॉयलेट यूज करने वालों को इंफेक्शन डर तो है ही, शाम के बाद यूज करने वालों के साथ अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता क्योंकि वहां पर सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है.

इसे भी पढ़ें :केंद्र सरकार ने 45 साल और इससे अधिक उम्र के सभी कर्मियों को कोरोना टीका लगाने को कहा

1.11 करोड़ के टॉयलेट, मेंटेनेंस जीरो

नगर निगम ने सिटी में 111 टॉयलेट का निर्माण अबतक कराया है. जहां एक टॉयलेट का निर्माण करने में एक लाख का खर्च आता है. ऐसे में अबतक नगर निगम मॉड्यूलर टॉयलेट के निर्माण में एक करोड़ 11 लाख रुपए खर्च कर चुका है.

वहीं 30-40 टॉयलेट और बनाने की योजना पाइपलाइन में है. लेकिन मेंटेंनेंस के नाम पर कोई काम नहीं किया जाता. सुबह में एक बार सफाई कराने के बाद एजेंसी वाले झांकने तक नहीं जाते.

लाइट और पानी का भी नहीं इंतजाम

मॉड्यूलर टॉयलेट बनाए जाने के बाद लोग इसका यूज तो करना चाहते हैं. लेकिन वहां जाने पर लोगों को निराशा ही हाथ लगती है. न तो टॉयलेट में प्रॉपर पानी आता है और न ही उसमें लाइट है.

कुछ टॉयलेट में तो लाइट की स्थिति भी काफी खराब है जो जलती ही नहीं है. कुछ टॉयलेट में तो इस वजह से गंदगी का अंबार लगा रहता है. ऐसे में कोई उस टॉयलेट का यूज कर लें तो उसे इंफेक्शन हो सकता है.

इसे भी पढ़ें :कोरोना की मार, महाराष्ट्र, पंजाब और दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान बंद, जाने अन्य राज्यों का हाल

वीआइपी जोन में भी हालत खराब

राजभवन का इलाका वीआइपी जोन में आता है. वहां पर भी मॉड्यूलर टॉयलेट तो बनाए गए हैं, लेकिन दोपहर के बाद तो किसी में पानी ही नहीं आता. वहीं सफाई की बात करें तो वह भी बस नाम का होता है.

इसके अलावा मोरहाबादी एरिया में भी सभी बड़े अधिकारियों के आवास है. पर वहां भी टॉयलेट की हालत ठीक नहीं है, जिससे समझा जा सकता है कि जब वीआईपी इलाके के टॉयलेट की हालत ऐसी है तो बाकी शहर में टॉयलेट किस कंडीशन में होगा.

‘नयी एजेंसी करेगी बेहतर काम’

इस मसले पर न्यूज विंग ने जब रांची नगर निगम की हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण कुमारी से बात की तो उन्होंने कहा, “हमलोगों ने इसके लिए प्लान तैयार किया है.

जल्द ही नई एजेंसी का सेलेक्शन किया जाएगा जो टॉयलेट की हर घंटे सफाई करेगी. वहीं लाइट, पानी और मेंटेनेंस का काम भी कराया जाएगा. इसके बाद सिटी में लोगों को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा.”

इसे भी पढ़ें :TMC प्रत्याशी सुजाता ने BJP पर लगाया हमले का आरोप, दीदी बोलीं, ”डराने-धमकाने के हथकंडों” से नहीं घबराएंगी

Related Articles

Back to top button